बल्देवगढ़: कोटरा गांव में खेत के कुएं में गिरी नीलगाय, डायल 100 और ग्रामीणों ने निकाला बाहर
कोटरा गांव में खेत पर बने एक कुएं में नीलगाय गिर गई।जैसे ही ग्रामीणों ने उक्त घटना को देखा डायल हंड्रेड को सूचना दी गई।मौके पर डायल हंड्रेड पहुंची जहां पर डायल हंड्रेड पर तैनात आरक्षक भागीरथ राजपूत एवं चालक सुरेंद्र सिंह लोधी और ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया जिससे उक्त नीलगाय की जान बचाई जा सकी।