बल्देवगढ़: ग्राम अलोपा के पास कार पलटने से एक व्यक्ति की मौत
ग्राम अलोपा के पास एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई।डायल 100 चालक सुरेंद्र सिंह लोधी के द्वारा जानकारी दी गई कि ग्राम अलोपा के पास एक कार अनियंत्रित हो गई और कार पलट गई।जिसमें कार में सवार रामचरन लोधी निवासी ग्राम सरकर की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।पुलिस के द्वारा मौके पर पहुंचकर पंचनामा की कार्रवाई की गई।