बल्देवगढ़: शासकीय प्राथमिक शाला पतारी की शिक्षिका साइबर फ्रॉड का शिकार, पुलिस में की शिकायत
बल्देवगढ़ थाना अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला पतारी में पदस्थ एक शिक्षिका मनीषा दुबे साइबर फ्रॉड का शिकार हो गई।जिसमें शिक्षिका के द्वारा थाना में पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया।और उक्त फ्रॉड करने वाले व्यक्ति ने पीएचई विभाग का अधिकारी बताया।और शिक्षिका से निजी जानकारी ले ली। इसके बाद शिक्षिका के बैंक खाते से 48975 कट गए।