चूरू: राजकीय आईटीआई के लिए चूरू ज़िले में प्रवेश प्रक्रिया आरंभ, 28 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन
Churu, Churu | Aug 18, 2024 चूरू जिले के आईटीआई संस्थानों में रिक्त रही सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सहायक निदेशक जनसम्पर्क कुमार अजय ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग के अधीन राजकीय व प्राइवेट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रिक्त रही सीटों पर सीधे प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।