चूरू: नो बैग डे को लेकर चुरू डाइट सभागार में उप प्रधानाचार्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ आयोजित
Churu, Churu | Aug 17, 2024 मुख्य संदर्भ व्यक्ति शिवकुमार शर्मा ने नो बैग डे की वार्षिक कार्य योजना एवं मासिक कार्य योजना के बारे में जानकारी दी। शर्मा ने बताया कि अब महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को नो बैग डे पर आधारित गतिविधियों का आयोजन कर उसकी फोटो और वीडियो उसी दिन पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करते हुये डाइट प्रधानाचार्य गोविंद सिंह राठौड़ ने भी विचार रखे।