चूरू: सदर थाने के सामने केम्पर गाड़ी ने फिल्मी स्टाइल में स्कोर्पियो पर किया हमला, फिर पुलिस की गाड़ी को भी मारी टक्कर
Churu, Churu | Aug 17, 2024 चूरू में बदमाश इतने बेखोफ हो गए हैं कि सदर थाने के सामने ही उन्होंने स्कॉर्पियो सवार युवकों पर दिनदहाड़े हमला कर दिया। केम्पर गाड़ी में आये बदमाशों ने स्कोर्पियो गाड़ी को ताबड़तोड़ टक्कर मारी और जब मौके पर कोतवाली पुलिस की गाड़ी पहुंची तो केम्पर ने पुलिस गाड़ी को भी साइड से टक्कर मारी और फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई हमले की वारदात के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।