चूरू: जिला जेल में मोबाइल मिलने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, 9 अगस्त को एसपी की अगुवाई में चला था सर्च अभियान
Churu, Churu | Aug 17, 2024 चूरू जिला जेल की बेरिक संख्या 1 से मिले मोबाइल व सिम के मामले में कोतवाली पुलिस ने दर्ज मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जायेगा। कोतवाली थाने के एएसआई लक्ष्मण सिंह ने बताया कि 9 अगस्त 2024 को एसपी जय यादव की अगुवाई में जिला जेल में सर्च अभियान चला था।