चूरू: रेजिडेंट डॉक्टर के साथ दुष्कर्म, हत्या मामले में यूथ फॉर स्वराज संगठन के नेतृत्व में चूरू में टायर जलाकर किया प्रदर्शन
Churu, Churu | Aug 17, 2024 यूथ फोर स्वराज संगठन के नेतृत्व में इन्द्रमणि पार्क में विभिन्न छात्र ,छात्रा संगठनों और सामाजिक संगठनों ने मिलकर कोलकाता मेडिकल कॉलेज में रेजीडेन्ट डाक्टर के रेप और हत्या के विरोध में इन्द्रमणि पार्क से लेकर सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शन करते हुए ,नारेबाजी करते हुए ,हाथों में खुन से सने हस्ताक्षर युक्त पोस्टर के साथ कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली गई।