चूरू: रेजिडेंट डॉक्टर के साथ दुष्कर्म व हत्या के विरोध में चूरू में चिकित्सकों ने किया ओपीडी का बहिष्कार
Churu, Churu | Aug 17, 2024 इंडियन मेडिकल एसोसिएशन तथा अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के आह्वान पर चूरू के जिला राजकीय भरतिया अस्पताल के चिकित्सकों ने पेन डाउन करते हुए ओपीडी सेवाओं का बहिष्कार किया। हालांकि इस दौरान डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर आईपीडी और अति आवश्यक चिकित्सा सेवाएँ दी। इधर चिकित्सकों के कार्य बहिष्कार की जानकारी नहीं होने से चिकित्सालय में पहुंचे मरीजों परेशान हुए।