पटना ग्रामीण: सुशील मोदी की जयंती पर राजेंद्रनगर में भजन संध्या का आयोजन, गरीबों को कंबल वितरित
रविवार की शाम 6:00 बजे पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी की प्रथम जयंती के मौके पर इंडिया पॉजिटिव द्वारा राजेंद्रनगर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, इंडिया पॉजिटिव के सचिव मनीष सिन्हा समेत कई नेता शामिल हुए और दिवंगत सुशील मोदी को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर करीब 500 गरीब लोगों के बीच कंबल का भी वितरण किया गया।