पटना ग्रामीण: नीतीश कुमार का चेहरा दिखाकर वोट लेना चाहती है भाजपा : मीसा भारती
राजद सांसद मीसा भारती ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर हमला बोलते हुए रविवार दोपहर करीब 2:00 बजे कहा की जब भी उनसे सीएम नीतीश कुमार को लेकर सवाल पूछा जाता है तो वह चुप्पी साध लेते हैं। मौके पर मीसा भारती ने यह भी कहा कि CM नीतीश कुमार का चेहरा दिखा कर बीजेपी वोट लेना चाहती है और सीएम नीतीश कुमार को सीढ़ी बनाकर सत्ता में आना चाहती है।