पटना ग्रामीण: पटना: मंत्री मंगल पांडे ने अनशन पर सवाल उठाया, कहा- बगल में सभी सुविधाओं से लैस वैनिटी वैन खड़ी है
जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के लिए सभी सुविधाओं से लैस वैनिटी वैन भी आमरण अनशन वाले स्थल के पास लाया गया है। इसे लेकर रविवार दोपहर 12:00 बजे मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि 35 वर्षों में पहली बार ऐसा सुन रहा हूं कि कोई अनशन का कार्यक्रम चल रहा है और बगल में सभी सुविधाओं से लैस वैनिटी वैन खड़ा है। मंगल पांडे ने इसे नौटंकी भी करार दिया है।