पटना ग्रामीण: प्रशांत किशोर ने गांधी मैदान में अनशन के दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को छात्रों के समर्थन में आने का न्योता दिया
गांधी मैदान में BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे प्रशांत किशोर ने कहा कि आधी रात को हमने तय किया है कि छात्रों के इस अभियान में किसी राजनीतिक पार्टी का झंडा नहीं लहराएगा और इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को भी छात्रों के समर्थन में आने का न्योता दिया है।