पटना ग्रामीण: पुलिस कॉलोनी में आईजी और डीजीपी आवास के पास स्थित घर व आटा चक्की में हुई चोरी
गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के पुलिस कॉलोनी में एक घर और एक आटा चक्की की दुकान में शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि चोरी की वारदात हुई है। रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे पीड़ित ने मामले की जानकारी दी है। चोरों ने दोनों जगह से सोने के गहने समेत ₹7000 कैश की चोरी की है।