बड़ा मलेहरा: शादी के सात माह बाद युवक की करंट से मौत, परिवार में छाया मातम
शादी के सात माह बाद युवक की करंट से मौत, परिवार में मचा कोहराम बड़ामलहरा। क्षेत्र के ग्राम खरदूती निवासी सुम्मेर सिंह घोष (19), पिता मानसिंह घोष की खेत पर करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, युवक दोपहर करीब 12 बजे खेत पर मोटर पंप चालू करने गया था, तभी वह करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।