मुरैना नगर: चंबल नदी के राजघाट क्षेत्र में टास्क फोर्स ने ₹1.74 करोड़ की डंप रेत पर चलाया बुलडोजर, हजारों ट्रॉली नष्ट
मुरैना में अवैध रेत उत्खनन पर लगाम कसने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से एक्शन मोड में आ चुका है। बता दें कि मुरैना कलेक्टर और एसपी के मार्गदर्शन में टॉसक फोर्स ने करीब 8700 ट्रॉली अवैध डंप रेत को मिट्टी में मिलाकर नष्ट किया है। जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ 74 लाख रुपए बताई गई है।