वाड्रफनगर: कलेक्टर ने नौनिहालों से घुल-मिलकर जाना पोषण का हाल
वाड्रफनगर शनिवार बलरामपुर जिले के के ग्राम चिनिया स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से स्नेहपूर्वक बातचीत कर उनके नाम और आज के भोजन के बारे में पूछा तथा केंद्र में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने बच्चों की उपस्थिति, रेडी-टू-ईट पोषण आहार ऊंचाई-वजन और स्वास्थ्य की स्थिति का जायजा लिया