विदिशा नगर: मंगलवार को नव संवत्सर के स्वागत के लिए विदिशा के विभिन्न हिंदूवादी संगठनो ने अल सुबह से देररात तक किए विभिन्न आयोजन
नव संवत्सर के स्वागत के लिए मंगलवार को विदिशा के विभिन्न हिंदूवादी संगठनों द्वारा दिनभर विभिन्न आयोजन किए जाते रहे। अल सुबह से लेकर देरशाम तक विभिन्न आयोजन हुए। सुबह जहां प्रभात फेरियां निकाली गई। तो वहीं माधवगंज पर और लोगों को तिलक लगाकर नीम और मिश्री खिलाई गई। शाम को भी मंदिरों में भजन कीर्तन का सिलसिला देर रात तक जारी रहा।