विदिशा नगर: नवसंवत्सर पर बंटीनगर मे मंगलवार से देवीभागवत,शिवपुराण और नव दिवसीय शतचंडी महायज्ञ प्रारंभ,मंगलवार दोपहर निकली कलश यात्रा
मंगलवार को नव संवत्सर के साथ बंटी नगर में 9 दिनों तक चलने वाले विभिन्न धार्मिक का आयोजन प्रारंभ हुआ। उसके पूर्व मंगलवार दोपहर को माधवगंज से कलश यात्रा का आयोजन किया गया। जो खरीफाटक रोड, ओवर ब्रिज, पीतल मिल होते हुए बंटी नगर पहुंची। देवी भागवत, शिव पुराण और नवदिवसीय शतचंडी यज्ञ का प्रारंभ हुआ है।