विदिशा नगर: नव संवत्सर के मौके पर मंगलवार शाम शहर के मुख्य मार्ग से माधवगंज तक वाहन रैली का विभिन्न हिन्दूवादी संगठनो ने किया आयोजन
नव संवत्सर, गुड़ी पड़वा और नवरात्र के मौके पर विदिशा के विभिन्न हिंदूवादी संगठनों के द्वारा मंगलवार शाम को बड़े बाजार क्षेत्र से माधवगंज तक वाहन रैली का आयोजन किया। जिसमें पूर्व वित्तमंत्री राघवजी भाई, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति शाह,सनातन से हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र राजपूत शहर बड़ी संख्या में अन्य लोग शामिल रहे।