धतकीडीह सामुदायिक केंद्र में बास्केटबॉल कोर्ट की नई फ्लड लाइट्स का उद्घाटन सोमवार को 7:00 किया गया। मुख्य अतिथि टाटा स्टील फाउंडेशन के अधिकारी सुधीर कुमार सिंह रहे। कार्यक्रम में जमशेदपुर बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरभजन सिंह सहित कई गणमान्य उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत शॉल ओढ़ाकर व पौधारोपण से किया गया।