इकौना: देवीपाटन मंडल के अपर आयुक्त ने जनपद के कई बूथों का निरीक्षण कर मतदाता पुनरीक्षण कार्य का लिया जायजा
मतदाता पुनरीक्षण कार्य का बीते शनिवार देवीपाटन मण्डल के अपर आयुक्त कमलेश चन्द्र ने जनपद के कई बूथों का निरीक्षण कर जायजा लिया। वहीं इस दौरान उन्होने सम्बन्धित बीएलओ को बेहतर ढंग से कार्य करके शुद्ध मतदाता सूची बनाने का निर्देश दिया। इसके साथ प्राप्त फार्म-6, 7 व 8 भरवाकर आनलाइन पंजीकरण कराने को कहा गया।