महावन: महावन पुलिस ने चोरी के माल और नकदी के साथ तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार
मथुरा। थाना महावन पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को चोरी के माल और नकदी समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से केबल के दो टुकड़े, केबल का तार, तार सबमर्सिबल और 2,200 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए रविवार को जेल भेज दिया