सहारनपुर: फर्जी NOC से स्कॉर्पियो पर ₹5.49 लाख का लोन, फाइनेंस कंपनी के सेल्स ऑफिसर समेत 2 पर केस दर्ज, पुलिस जांच जारी
सहारनपुर में फर्जी दस्तावेजों और NOC के जरिए महिंद्रा स्कॉर्पियो पर 5.49 लाख रुपए का लोन लेने का मामला सामने आया है। एसके फाइनेंस लिमिटेड की शिकायत पर सदर बाजार पुलिस ने शनिवार सुबह आठ बजे दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।