बड़ौत: छपरौली विधायक ने विधानसभा में बड़ौत मचान हादसे में घायलों और मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता की मांग की
Baraut, Bagpat | Feb 21, 2025 विधान सभा में छपरौली विधायक डॉक्टर अजय कुमार ने बड़ौत में जैन समाज के धार्मिक कार्यक्रम में हुए हादसे का जिक्र किया और बताया कि 28 जनवरी की सुबह पूजा के दौरान मचान टूटने से 7 लोगों की दुखद मौत हो गई थी तथा 52 लोग घायल हुए थे। जिनमें 2 लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। सरकार की तरफ से अभी तक घायलों व मृतकों के परिजनों को कोई सहायता नहीं दी गई।