जलेसर: पिलखतरा गांव में कहासुनी के साथ ही मारपीट होने का वीडियो हुआ वायरल।
Jalesar, Etah | Feb 8, 2024 जलेसर कोतवाली क्षेत्र के पिलखतरा गांव में विवाद होने के साथ ही मारपीट होने का एक वीडियो वायरल हो रहा है । वायरल वीडियो आज गुरुवार का बताया जा रहा है। जिसमें जुआ खेलने को लेकर के यह विवाद बताया जा रहा है इसके संबंध में स्थानीय लोगों के द्वारा बताया है कि जुआ खेलने को लेकर के आए दिन इन लोगों में मारपीट व गाली गलौज होती रहती है।