जलेसर: सलेमपुर की विवाहिता से दहेज मांगने, मारपीट करने व गर्भ में पल रहे 6 माह के शिशु की मौत मामले में थाने में मामला हुआ दर्ज
Jalesar, Etah | Feb 8, 2024 अतिरिक्त दहेज में कार की मांग को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट,गर्भ में पल रहे 6 माह के शिशु की मौत और घर से निकाल देने के मामले में थाना जलेसर में मुकदमा दर्ज|रीना पत्नी शमीम खान निवासी सलेमपुर थाना सादाबाद ने एक मुकदमा अपने पति शमीम पुत्र सलीम निवासी सलेमपुर सहित 6 के खिलाफ दर्ज कराया है| 28/24 धारा 498A,323,307,306 और 413 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया