महोबा: 29 अगस्त से कजली मेला सजेगा, कलेक्ट्रेट में बैठक कर डीएम ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश
Mahoba, Mahoba | Aug 6, 2026 29 अगस्त से 4 सितंबर तक एक सप्ताह का कजली मेला आयोजित होगा। तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा, स्वच्छता और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मेले में बुंदेली संस्कृति, आल्हा-ऊदल की ऐतिहासिक विरासत, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विकास प्रदर्शनी का आयोजन होगा। पार्किंग, रूट डायवर्जन, सीसीटीवी, बैरिकेडिंग आदि को लेकर निर्देश दिए।