बिजावर: बिजावर में भाजपा स्थापना दिवस पर विधायक राजेश बबलू शुक्ला ने लिया ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल्प
बिजावर में सोमवार दोपहर करीब 1 बजे विधायक राजेश बबलू शुक्ला ने अपने निवास पर भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान पूर्व विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी, मंडल अध्यक्ष भरत सिंह परिहार सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में संगठन की परंपरा, सेवा भाव और ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया।