लोहरदगा: जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने होली से पहले होटल, रेस्टोरेंट और किराना दुकानों पर छापेमारी की, कई पर जुर्माना लगाया
लोहरदगा मे होली के अवसर पर लोगों को स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी राजा कुमार की अगुवाई में शुक्रवार शाम 4 बजे लोहरदगा जिले के विभिन्न होटलों, रेस्टोरेंट्स, मिठाई दुकानों और किराना स्टोर्स पर छापेमारी की गई।