फरेंदा: फरेन्दा पुलिस ने पति-पत्नी वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
फरेन्दा पुलिस ने अभियान के तहत भगवतनगर परसिया टोला हथौसा निवासी रामबेलास राजभर (55) और उनकी पत्नी विन्द्रावती (52) को गिरफ्तार किया। दोनों मु0अ0सं0 280/2025 धारा 80(2), 85 BNS व 3/4 डीपी एक्ट के तहत वांछित थे। गिरफ्तारी एसपी के निर्देश और सीओ फरेन्दा के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में उपनिरीक्षक आशुतोष कुमार व महिला कांस्टेबल पूजा तिवारी शामिल रहीं।