मुगलसराय: डीएम ने मुगलसराय-बबुरी-लेवा मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का किया निरीक्षण, मानसून से पहले काम पूरा करने का दिया निर्देश
चन्दौली डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने गुरुवार को मुगलसराय-बबुरी-लेवा मार्ग चौड़ीकरण परियोजना का निरीक्षण कर पुलिया और ड्रेनेज निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। गुरुवार दोपहर 03 बजे डीएम ने संबंधित अधिकारियों को मानसून से पहले सभी कार्य पूर्ण करने व गुणवत्ता बनाए रखने और निर्माण की गति बढ़ाने व कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने को कहा।