चित्तौड़गढ़: दिल्ली दौरे के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सीपी जोशी ने गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात
राजस्थान के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने आज दिल्ली दौरे के दौरान गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। सांसद सीपी जोशी ने गृहमंत्री एवं सहकारिता मंत्री से मुलाकात के दौरान देश में तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बनाए जाने को लेकर बधाई भी दी है। साथ ही चित्तौड़गढ़ लोकसभा को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की है।