चित्तौड़गढ़: NSUI ने प्रदेश भर में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया विरोध प्रदर्शन
प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव शीघ्र कराये जाने व गत दिनों जहाजयपुर प्रधान के निलम्बन को राजनैतिक प्रतिशोध बताते हुए उनकी बहाली की मांग को लेकर सोमवार को एनएसयूआई ने राज्यपाल के नाम अति. जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। छात्रसंघ महासचिव ललिता रेगर ने बताया कि एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष कविश शर्मा के नतृत्व में विरोध किया।