चित्तौड़गढ़: छात्रसंघ चुनाव-जहाजपुर प्रधान की बहाली के समर्थन में NSUI का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, थाली बजा जताई नाराजगी
प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव शीघ्र कराने व जहाजपुर प्रधान की बहाली की मांग को लेकर सोमवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और सरकार की बेरुखी के प्रति थाली बजाकर अपनी नाराजगी जाहिर की। इस संबंध में राज्यपाल के नाम अति. जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। यह जानकारी छात्रसंघ महासचिव ललिता रेगर द्वारा दी गई।