चित्तौड़गढ़: चंदेरिया स्थित एक फार्म हाउस से जिला विशेष टीम ने 485.670 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा और स्कॉर्पियो गाड़ी की ज़ब्त
जिला विशेष टीम व चन्देरिया थाना पुलिस ने चन्देरिया थाना क्षेत्र में एक फार्म हाउस पर दबिश देकर अवैध मादक पदार्थों के ख़िलाफ़ बड़ी कार्यवाही करते हुए कुल 485.670 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा सहित स्कोर्पियो को जब्त किया है । पुलिस द्वारा जब्त माल की कीमत 70 लाख से अधिक हैं। जिला पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने प्रेस नोट जारी करके जानकारी दी है।