जहानाबाद: कुतवन चक मोहल्ले में पति पत्नी को घर में रह रहे कुछ लोगों ने ही मारपीट कर किया घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
जहानाबाद के कुतवन चक मुहल्ले में एक पति पत्नी को उनके घर में रह रहे कुछ लोगों ने ही मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद दोनों घायलों को सदर अस्पताल में लाया गया है जहां इलाज जारी है। घायल नाजरीन ने बताया कि हम छह वाहनों को हमारे माता पिता का घर मिला है। जिसमें एक वहन अपने जगह अपने एक रिशेदार को रहने को दे रखी है और वह अक्सर हम सभी के साथ मारपीट करता है।