अपना घर सेवा समिति वैर ने प्रभुजनों के लिए भेजी सेवा सामग्री
वैर। मानव सेवा के उद्देश्य से कार्यरत अपना घर सेवा समिति वैर द्वारा भरतपुर स्थित अपना घर आश्रम के प्रभुजनों के लिए वस्त्र ,गेहूं, चावल सामग्री भेजी गई। मंडी परिसर से सामग्री से भरे वाहन को समाजसेवियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
समिति के संरक्षक घमंडी लाल मीणा ने बताया कि इस बार अपना घर सेवा समिति समिति की ओर से 1753 किलो गेहूं के 43 कट्टे, 352 किलो चावल के 12 कट्टे तथा 29 पेंट-शर्ट आश्रम के लिए भेजी गई हैं। यह सामग्री गांव मोरदा, मैनाबास और वैर कस्बे के लोगों के सहयोग से एकत्रित की गई। वहीं व्यापार संघ वैर ने भी 11 कट्टे चावल का सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम में शिव प्रकाश जिंदल एवं इंद्रमोहन श्रोत्रिय ने वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम नगायच, सचिव सूरज कुमार, कोषाध्यक्ष यादराम सैन सहित कई पदाधिकारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि असहाय एवं निराश्रित लोगों की सेवा समाज का नैतिक दायित्व है। समिति द्वारा समाज के सहयोग से लगातार सेवा कार्य किए जा रहे हैं, जो सामाजिक संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों का प्रेरणादायक उदाहरण हैं।
Weir, Bharatpur | Jun 15, 2026