वैर: अपना घर सेवा समिति वैर ने भरतपुर स्थित अपना घर आश्रम के प्रभुजनों के लिए 1753 किलो गेहूं, 352 किलो चावल और 29 पेंट-शर्ट की सेवा सामग्री भेजी। मंडी परिसर से वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। सामग्री स्थानीय ग्रामीणों व व्यापार संघ के सहयोग से एकत्रित की गई। समिति पदाधिकारियों ने इसे मानव सेवा और सामाजिक संवेदनशीलता का प्रेरणादायक कार्य बताया।
Weir, Bharatpur | Jun 14, 2026