23 जून कोअमेरिकी ट्रेड डील के विरोध में यमुनानगर के किसान कन्हैया सहिब चौक से डीसी दफ्तर तक करेंगे प्रदर्शन सूचना मिली है कि 23 जून कोअमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील होने जा रही है जिसमें कई कृषि समझौते होंगे और उन कृषि समझौता के तहत अमेरिका से अनाज दूध और अन्य प्रकार के प्रोडक्ट बिना किसी टैक्स के भारत में आएंगे और अगर बिना टैक्स के अमेरिका का अनाज भारत में आता है तो भारत के किसानों का बर्बाद होना निश्चित हैअमेरिका से एक सिस्टम मंडल भारत आया हुआ है और 23 जून को भारत सरकार और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर साइन होने हैं पूरे देश के किसान मजदूर इस फ्री ट्रेड डील का विरोध करते हुए हर जिले में प्रदर्शन करेगे किसान काली पट्टियां बांध कर शेषप्रदर्शन करेंगे सुबह 9:00 बजे कन्हैया साहिब चौकपर इकट्ठे होकर पैदल मार्च करते हुए डीसी कार्यालय तक आएंगेऔर अगर भारत सरकार यह डील फाइनल कर देती है तो आगे कड़ा आंदोलन इस सरकार के खिलाफ छेड़ा जाएगा जिसको लेकर 25 जून को चंडीगढ़ के अंदरभारत के सभी किसान संगठनों और मजदूर संगठनों की एक संयुक्त मीटिंग भारतीय किसान यूनियन चढूनी के द्वारा बुलाई गई है जिसमें इकट्ठे होकर सभी संगठनों से अपील की जाएगी कि ट्रेड डील के विरोध में संयुक्तआंदोलन लड़ा जाए और इसकी घोषणा 25 जून को हो जाएगी