सिरोही: पूर्व विधायक संयम लोढ़ा से जुड़ी हत्या की साजिश के मामले में AGTF ने जांच तेज की, जोधपुर से दो संदिग्ध आरोपियों को लिया
Sirohi, Sirohi | Sep 28, 2026 पूर्व विधायक संयम लोढ़ा से जुड़ी कथित हत्या की साजिश के मामले में एजीटीएफ (एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स) ने जांच तेज कर दी है। मामले में जोधपुर से दो संदिग्ध आरोपियों को लेकर एजीटीएफ की टीम शिवगंज पहुंची और घटनाक्रम से जुड़े विभिन्न स्थानों पर मौका तस्दीक करवाई। टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है।