रफीगंज: पटना के युवक की सिमरा जमशेद में संदिग्ध मौत, शव ससुराल से 1 किमी दूर पेड़ के नीचे मिला
औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र के सिमरा जमशेद गांव के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 31 वर्षीय गोविंद विश्वकर्मा के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि गोविंद अपनी पत्नी के ननिहाल में शादी समारोह में शामिल होने गया था। वहां से लौटने के बाद उसका शव ससुराल से करीब 1 किलोमीटर दूर आम के पेड़ के नीचे मिला।