डौण्डीलोहारा: प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे, विकास और सुशासन की नई पहचान बनी
भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री एवं राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य देवेन्द्र जायसवाल ने प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल को देश के विकास, सुशासन और जनकल्याण का स्वर्णिम दौर बताया। देवेन्द्र जायसवाल ने कहा कि मोदी की गारंटी ने गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का काम किया है।