अरवल: अरवल बस स्टैंड में स्थापना दिवस पर, रेलवे लाइन सहित विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय उपवास
Arwal, Arwal | Aug 20, 2026 अरवल जिले के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार, 20 अगस्त 2026 को बस स्टैंड परिसर में उपवास कार्यक्रम आयोजित किया गया। रेल आंदोलन के सूत्रधार मनोज सिंह यादव के नेतृत्व में जिले को रेलवे लाइन से जोड़ने की मांग को लेकर उपवास जारी रहा। इस दौरान फोरलेन सड़क, बाईपास निर्माण, ट्रामा सेंटर की स्थापना और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठाई गई।