मंझनपुर: पुलिस की लापरवाही से आक्रोशित अमुरा के ग्रामीणों ने करारी थाने का किया घेराव, गायब दलित युवक की तलाश न होने से नाराजगी
दस दिन पूर्व गायब हुए दलित युवक की तलास न होने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। पीड़ित परिजनों ने इलाकाई थाना में गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाया था। दस दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। इस बात से आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने रविवार की शाम सैकड़ों की संख्या में थाने का घेराव करते हुए पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।