सिरोंज: ग्राम पंचायत कठौतिया में सड़क निर्माण न होने से ग्रामीण परेशान, बिल्डिंग क्षतिग्रस्त होने से बच्चे नहीं जा रहे स्कूल
Sironj, Vidisha | Jul 11, 2024 जानकारी के अनुसार सिरोंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कठौतिया में ग्रामीण कई समस्याओं से जूझ रहे हैं।यहां सड़क निर्माण न होने से आवागमन में परेशानी हो रही हे तो वहीं स्कूल की बिल्डिंग क्षतिग्रस्त होने से बच्चे शिक्षा ग्रहण करने स्कूल नहीं जा रहे हैं।मामले में ग्रामीणों ने कई अधिकारियों को अवगत कराया हे।