सिरोंज: पुरानी कृषि उपज मंडी में जल भराव होने से किसान हुए परेशान, एसडीएम ने निरीक्षण कर व्यवस्था करने के दिए निर्देश
जानकारी के अनुसार सिरोंज शहर की पुरानी कृषि उपज मंडी में कुछ ही देर की बारिश से जल भराव की स्थिति बन गई। जिससे अपनी उपज बेचने आए किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर एसडीएम हषर्ल चौधरी निरीक्षण करने पहुंचे और उन्होंने जल्द जल निकासी की व्यवस्था हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।