सिरोंज: बस स्टैंड पर तालाब का सीमांकन होने के बाद अब तक नहीं आई रिपोर्ट, अतिक्रमण पर होनी है कार्रवाई
गत शुक्रवार को सिरोंज शहर के प्राचीन तालाब का प्रशासन द्वारा सीमांकन किया गया था। इस सीमांकन की अब तक रिपोर्ट नहीं आई है।वहीं एसडीएम खुद रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। तहसीलदार का कहना है कि अभी रिपोर्ट आने में समय लगेगा। वहीं रिपोर्ट आने का नागरिक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तालाब के आसपास हो रहे अतिक्रमण पर रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई होगी।