द्वारका: आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने फर्जी वीजा मामले में उत्तर प्रदेश के एक एजेंट को गिरफ्तार किया
आईजीआई एयरपोर्ट थाना की पुलिस ने फर्जी वीजा के मामले में उत्तर प्रदेश के एक एजेंट को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान साहेब अली के रूप में हुई है। यह लखनऊ का रहने वाला है। आरोप है कि इसने अज़रबैजान जाने के लिए दो लोगों का फर्जी डॉक्यूमेंट का इंतजाम किया था। उसने अजरबैजान भेजने के लिए उन लोगों से 7 लाख रुपए लिए थे।