नवाबगंज: मसौली में कई दिनों से नालियों की सफाई नहीं हुई, गंदगी और बदबू से ग्रामीण परेशान
बाराबंकी के मसौली क्षेत्र की नहामऊ ग्राम पंचायत के तिलपुरा, राजपालिया और देवकहा गांवों में महीनों से नालियों की सफाई नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नालियां गंदगी से पट चुकी हैं और बदबू के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया।